मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में फिलहाल प्रचंड गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राज्य के कुछ जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है। गर्मी की वजह से सुबह 10 बजे तक ही सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की संभावना व्यक्त की है।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि 20 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में कमी नहीं होगी लेकिन बारिश होने से लोगों को राहत जरूर मिलेगी। मुख्य रूप से बारिश उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भाग में दर्ज की जाएगी, जिसमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहेबगंज, धनबाद समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।उन्होंने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि तीन डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की जायेगी। इसके बाद तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। झारखंड में मॉनसून आने के संबंध में बताया कि सामान्य समय जून के दूसरे सप्ताह 14-15 जून के आसपास आने का समय है। इस वर्ष केरल में बंगाल की खाड़ी से मॉनसून चार जून के आसपास आ सकता है। इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। मॉनसून के सामान्य रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो झारखंड में 20 जून के आसपास मॉनसून आ सकता है। वैसे भी मौसम विभाग ने इस वर्ष सामान्य से पांच फीसदी तक कम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें