मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में ऑपरेशन क्लीन को बड़ी सफलता, नक्सल प्रभावित चाईबासा में शक्तिशाली पांच आईडी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिमी सिंहभूम । झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ शुरू पुलिस के ऑपरेशन क्लीन को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आज नक्सल प्रभावित चाईबासा के जंगल में शक्तिशाली पांच आईडी बरामद कर अनहोनी को टाल दिया। चाईबासा में महज सात दिन में 35 आईईडी बम बरामद हो चुके हैं।

पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल ने 34 किलोग्राम के इन पांच आईईडी विस्फोटक को मौके पर नष्ट कर दिया। 27 मई से टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र एवं गोईलकेरा थाना स्थित कुईड़ा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन प्रारंभ किया गया है।

इस ऑपरेशन के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजदबेड़ा पटातारोब के नजदीक जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाए गए दो आईईडी पहले बरामद हो चुके हैं। गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम इचाहातु जाने वाले रास्ते में भी तीन आईईडी लगाए गए थे। इन सभी को बम निरोधक दस्ता की सहायता से डिफ्यूज कर दिया गया।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के साथ सक्रिय हैं। इनकी धरपकड़ के लिए 11 जनवरी से अभियान चल रहा है। इस अभियान में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बीएन, 203 बीएन, 205 बीएन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बीएन, 197 बीएन, 157 बीएन, 174 बीएन, 193 बीएन, 07 बीएन, 26 बीएन की संयुक्त टीम शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें