मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:37 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड को फिलहाल गर्मी और लू से राहत नहीं, 14 जून तक स्कूलों में छुट्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड को फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलती नहीं दिख रही। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कई जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास है। सुबह से शाम पांच बजे तक सड़कों में सन्नाटा रहता है।रांची मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिन तक मौसम में किसी तरह के परिवर्तन का संकेत नहीं है। 18 से 20 जून के बीच फुहारों की उम्मीद की जा सकती है। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रहा।आनंद ने लोगों के बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। राज्य के नौ जिलों में पारा 40 के पार पहुंच चुका है। मानसून 18 से 20 जून तक राज्य में प्रवेश करेगा। आमतौर पर मानसून झारखंड में 14 से 15 जून तक प्रवेश कर जाता है। इस बार पांच दिनों की देरी से प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य सरकार ने 12 जून से 14 जून तक झारखंड के सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें