मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा में टीपीसी के एरिया कमांडर सहित तीन उग्रवादी विदेशी हथियार के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चतरा। जिले की पिपरवार थाना पुलिस ने तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के एरिया कमांडर अभय उर्फ छोटन तुरी सहित तीन उग्रवादियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक मेड इन ईटली लिखा पिस्टल, एक मेड इन यूएसए लिखा पिस्टल, एक देशी कट्टा, 17 गोली, एक मैगजीन, पांच मोबाईल, दो एयरटेल का वाईफाई, दो डायरी और एक बाइक बरामद किया गया है।चतरा एसपी राकेश रंजन ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में एरिया कमांडर छोटन तुरी उर्फ बादल तुरी, दस्ता सदस्य राकेश कुमार सिंह और ताकिर आलम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूरनाडीह कोल परियोजना के कोल - व्यवसायियों में भय व्याप्त करने एवं मैथन पॉवर लिमिटेड के लिफ्टर बिनोद गिरी पर गोली चलाने वाले टीपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमाण्डर सहित तीन उग्रवादियों को विदेशी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।एसपी ने बताया कि बीते छह मई को पिपरवार थाना के पूरनाडीह कोल परियोजना स्थित कांटा घर संख्या एक के समीप बाइक सवार अज्ञात तीन व्यक्तियों की ओर से रंगदारी के रूप में लेवी की वसूली करने तथा कोल-व्यवसायियों में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से मैथन पॉवर लिमिटेड के लिफ्टर बिनोद कुमार गिरि को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था।एसपी ने बताया कि घटना के बाद मामले का खुलासा करने के लिए टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष कार्यबल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग से छापेमारी कर टीपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर अभय उर्फ छोटन तुरी सहित कुल तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली है। दस्ता सदस्य और बाहर से समर्थन देने वाले सदस्यों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें