मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

गणतंत्र दिवस पर राजभवन के एट होम समारोह में शामिल होंगी झारखंड की पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। गणतंत्र दिवस पर राजभवन में शुक्रवार को एट होम समारोह का आयोजन होगा।इसमें राज्य के पांच इंटरनेशनल प्लेयर्स को भी बुलाया गया है। इनमें इंटरनेशनल तीरंदाज कोमोलिका बारी और अंकिता भगत जबकि एथलेटिक्स में आशा किरण बारला, सुप्रीति कच्छप और सपना कुमारी शामिल हैं।इन खिलाड़ियों को इस कार्यक्रम में भागीदारी तय कराए जाने के संबंध में टाटा आर्चरी एकेडमी, टाटा की चीफ कोच पूर्णिमा महतो, साईं के वरीय एथलेटिक्स कोच विनोद कुमार सिंह और एथलेटिक्स कोच आशु भाटिया को भी सूचना दी गयी है। जिन पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उन्हें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में विशिष्ट प्रदर्शन के आधार पर खेल निदेशालय, झारखंड के स्तर से फाइनल किया गया है।उल्लेखनीय है कि कोमोलिका बारी ने तीरंदाजी विश्व कप पेरिस 2021 में गोल्ड मेडल तथा यूथ आर्चरी चैंपियनशिप 2019 में गोल्ड मेडल हासिल किया था। अंकिता भगत ने तीरंदाजी विश्व कप पेरिस-2021 में गोल्ड मेडल जीता था। गुमला की आशा किरण बारला ने एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। गुमला की सुप्रीति कच्छप ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पाया था। रामगढ़ की सपना कुमारी ने 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 में कांस्य पदक जीता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें