मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

कारचालक की बर्बरता, बारातियों को रौंदा, पांच की मौत, 30 से ज्यादा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पास शादी के खुशी में डूबे घर पर मातम पसर गया। सोमवार आधी रात बाद करीब 2ः30 बजे एक अनियंत्रित कारचालक ने लड़की के घर के बाहर खड़े बारातियों को रौंद दिया। इनमें से पांच बारातियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।यह लोमहर्षक वारदात ओरमांझी थाना क्षेत्र के सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के सांडी चौक पर हुई है। लोगों ने इस बर्बरता पर सड़क पर मौत बिखेरने वाले आरोपित को दबोचकर जमकर पीटा। घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। अधिकतर पीड़तों की स्थिति गंभीर बताई गई है। बारात अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग जारा गांव से सांडी कार्तिक महतो के यहां आई थी। मृतकों में तीन की पहचान हो गई है। यह हैं-महेश महतो, बालेश्वर महतो और शंकर महतो। पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें