मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:18 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस विधायकके ठिकानों समेत 12 जगहों पर ईडी की छापामारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। प्रवर्तन निदेशालय( ईडी ) की टीम कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत रांची में 12 जगहों पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार की सुबह ईडी की टीम सभी ठिकानों पर पहुंचकर एक साथ छापेमारी कर रही है।उल्लेखनीय है कि पिछले साल चार नवंबर को आयकर विभाग ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और अनूप सिंह के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान आयकर विभाग ने अनूप सिंह और प्रदीप यादव के कुछ करीबियों के यहां भी सर्च किया था। विधायक प्रदीप यादव के घर इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग ने इन मामलों की जांच के लिए केस को ईडी को रेफर कर दिया था। उसी केस के आधार पर ईडी मामले की जांच में जुटी हुई थी।रांची के चेशायर होम रोड में रहने वाले बिल्डर शिवकुमार के ठिकाने पर भी ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है। रांची के डोरंडा में विधायक प्रदीप यादव के घर में भी छापेमारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें