मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

अटल जी झारखंड के दिलों में बसते हैं : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अटल जी झारखंड के दिलों में बसते हैं : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार काे विधानसभा परिसर स्थित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मरांडी ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हिमालय की तरह विराट है। उनके चिंतन में हिंद महासागर की गहराई भी थी। दूर दृष्टा,कवि हृदय ,भारत रत्न श्रद्धेय अटल ने जीवन पर्यंत मां भारती की सेवा की। अजात शत्रु अटल जी विरोधियों के भी प्रिय रहे।उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अपने राज्य निर्माता को दिलों में बसा कर रखती है।नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व सदियों में धरती पर जन्म लेता है। एक राजनेता के रूप में चाहे नेता प्रतिपक्ष हों या विदेश मंत्री या फिर बतौर भारत के प्रधानमंत्री उन्होंने सदैव मां भारती का सम्मान बढ़ाया। स्वर्णिम चतुर्भुज,प्रधानमंत्री सड़क योजना,सर्व शिक्षा अभियान,पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक कार्यों ने देश को गौरवान्वित किया । आज समस्त झारखंड वासी अलग राज्य निर्माण केलिए अटल जी का सदैव ऋणी हैं।क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें