मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा: अवैध खनन रोकने गए डीएसपी को डंपर से कुचला, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मूलरूप से हिसार के रहने वाले डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई इसी साल होने थे रिटायर गुरुग्राम/नूंह। नूंह जिला के तावड़ू उपमंडल में अवैध खनन माफिया ने तावड़ू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की मंगलवार को डंपर तले कुचलकर जान ले ली। डीएसपी पचगांव क्षेत्र में अरावली पहाड़ी पर अवैध खनन की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे। मंगलवार को ही गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम हैं। ऐसे में इस घटना से गुरुग्राम और नूंह जिला प्रशासन और पुलिस भी सतर्क हैं।

मंगलवार की दोपहर को तावडृू पुलिस को पचगांव के पास पहाड़ी मेंं अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस सूचना पर डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई तुरंत अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे वे दलबल समेत पचगांव की पहाड़ी पर अवैध खनन वाले स्थान पर पहुंचे। उन्होंने खनन माफिया को रोकने का प्रयास किया। अवैध खनन माफिया मौके से फरार होने लगे तो डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने उनका पीछा किया। खनन माफिया के डंपर को रोकने के लिए डीएसपी जैसे ही आगे आए तो डंपर चालक ने उन पर डंपर चढ़ा कर भाग निकला। इससे पहले की डीएसपी के साथी टीम के पुलिसकर्मी कुछ कर पाते, डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने जिला पुलिस मुख्यालय को दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल व आला अधिकारी पहुंचे। तब तक अवैध खनन माफिया और उनके गुर्गे वहां से फरार हो चुके थे। डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई के साथ मौके पर गए पुलिस कर्मियों ने सारा घटनाक्रम वरिष्ठ अधिकारियों को बताया। खनन माफिया द्वारा इस तरह से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पर डंपर चढ़कर मार देने की घटना आग की तरह तावड़ू क्षेत्र ही नहीं, बल्कि मीडिया, सोशल मीडिया के जरिये देशभर में फैल गई। पुलिस विभाग में भी इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह पुलिस सेवा में आने से पहले वीएलडीए यानी पशु चिकित्सक थे। उनकी सेवानिवृत्ति भी इसी वर्ष होनी थी। इस घटना ने अवैध खनन को लेकर फिर से सवाल खड़े किए हैं। हरियाणा राज्य में यह पहला मामला है, जब खनन माफिया ने पुलिस में डीएसपी को इस तरह से डंपर तले कुचलकर मारा हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें