मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

No proposal received from Shinde: BJP

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई,।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि अभी

तक शिवसेना के शिंदे समूह की ओर से उन्हें कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।

प्रस्ताव मिलने के बाद इस बारे में विचार किया जा सकता है। उधर, शुक्रवार

को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शासकीय आवास सागर बंगले पर

गतिविधि बढ़ गई है। सागर बंगले पर पूर्व मंत्री आशीष शेलार सहित कई नेता और

विधायक पहुंचे हैं और आगामी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

चंद्रकांत

पाटिल ने कोल्हापुर में पत्रकारों से कहा कि गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस

उनसे एक कार्यक्रम में मिले थे।उन्होंने बताया था कि कुछ चल रहा है। लेकिन

आज उन्हें अभी तक कुछ जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा महाविकास

आघाड़ी सरकार को नहीं गिराएगी। मगर सरकार गिरने के बाद की स्थिति पर भाजपा

आवश्यक विचार करेगी। पाटिल ने कहा कि अगर शिंदे समूह की ओर से सरकार बनाने

का प्रस्ताव आता है तो उस पर महाराष्ट्र की 13 सदस्यीय कोर कमेटी में चर्चा

की जाएगी। इसके बाद इस प्रस्ताव को केंद्रीय भाजपा हाईकमान के पास भेजा

जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा थिंक इन एडवांस तथा थिंक इन डिटेल के आधार पर

सोच समझकर निर्णय लेगी।

बताया

जा रहा है कि गुरुवार देररात महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता पर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच बैठक

हुई थी। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस आज सुबह मुंबई लौटे हैं। देवेंद्र फडणवीस

के शासकीय आवास पर भाजपा नेताओं के बीच आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श

जारी है। साथ ही शिंदे समूह के 12 विधायकों पर दलबदल कानून के तहत हो रही

कार्यवाही पर कानूनी सलाह ली जा रही है। शिवसेना के शिंदे समूह की ओर से आज

शाम तक 50 विधायकों के समर्थन का महाविकास आघाड़ी से समर्थन वापसी का दावा

किए जाने वाला पत्र राज्यपाल को भेजने की भी तैयारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें