लिफ्ट देकर लूट करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
नई दिल्ली । कार में लिफ्ट देकर राहगीरों से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया है कि पुलिस की गोली लगने से घायल दो बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने कार में लिफ्ट देकर एक व्यक्ति से मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, आधार कार्ड और डेबिट कार्ड लूट लिया था। आरोपियों ने व्यक्ति के खाते से अपने खाते में 42 हजार रुपये भी हस्तांतरित करवा लिए थे, साथ ही उन्होंने पीड़ित के दोस्तों से भी अपने-अपने खाते में 10-10 हजार रुपये हस्तांतरित करवाए थे।
पुलिस ने बताया कि एक मुठभेड़ के बाद धर्मपाल, मोहित कुमार सिंह, अनुराग यादव को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की गोली लगने से धर्मपाल और मोहित घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाश कार में सवार होकर निकलते तथा राहगीरों को कार में लिफ्ट देखकर उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे।





