मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद बढ़ी उमस, अगले सात दिनों तक मौसम रहेगा लगभग स्थिर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद बढ़ी उमस, अगले सात दिनों तक मौसम रहेगा लगभग स्थिर

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद अब मौसम में एक बार फिर गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा है। बारिश के बावजूद दिन के तापमान में बहुत बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, बीच-बीच में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना बनी हुई है।

भारतीय मौसम विभाग की स्थानीय मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 16 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

17 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में भी 16 और 17 सितंबर को बादल और बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली के लिए जारी आधिकारिक पूर्वानुमान में 16 सितंबर को दोपहर से शाम के बीच बहुत हल्की बारिश और 17 सितंबर को दिन के दौरान बारिश की संभावना बताई गई है। 18 सितंबर को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

19 सितंबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा। बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ उमस और गर्मी का असर फिर महसूस हो सकता है।

20 सितंबर को भी मौसम आंशिक रूप से बादलयुक्त रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं, 21 सितंबर को भी मौसम का हाल लगभग इसी तरह रहने की संभावना है।

आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में हाल के दिनों में हुई बारिश से तापमान में अस्थायी राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमसभरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। दिन में धूप निकलने और नमी का स्तर अधिक रहने पर तापमान वास्तविक तापमान से अधिक गर्म महसूस हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें