मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

हल्की बारिश से NCR को राहत, मौसम सुहाना; वायु गुणवत्ता ‘ग्रीन जोन’ में कायम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हल्की बारिश से NCR को राहत, मौसम सुहाना; वायु गुणवत्ता ‘ग्रीन जोन’ में कायम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस बदलते मौसम ने जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण के स्तर में भी कमी दर्ज की गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 90 से 70 प्रतिशत के बीच रहेगी। आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है।

15 सितंबर को तापमान 32 डिग्री से 24 डिग्री के बीच रहेगा, सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 16 सितंबर को पारा 34 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। इस दिन भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम में बदलाव 17 सितंबर से देखने को मिलेगा, जब आसमान आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा।

तापमान 34 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रहेगा और आर्द्रता 75 से 55 प्रतिशत तक गिर जाएगी। 18 और 19 सितंबर को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। 18 सितंबर को तापमान 34 डिग्री से 25 डिग्री और 19 सितंबर को 35 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव का सीधा असर एनसीआर की हवा पर पड़ा है। फिलहाल पूरे एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'ग्रीन जोन' में बना हुआ है, जिससे एनसीआर के लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो आनंद विहार का एक्यूआई 86, अशोक विहार का 80, बवाना का 66, बुराड़ी क्रॉसिंग का 70, चांदनी चौक का 64 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का एक्यूआई 77 दर्ज किया गया है। इसके अलावा आया नगर और कैंटोनमेंट एरिया जैसे इलाके हरे रंग में हैं, जहां एक्यूआई क्रमशः 54 और 49 है। नोएडा की बात करें तो सेक्टर-125 का एक्यूआई 73, सेक्टर-62 का 60 और सेक्टर-116 का एक्यूआई 106 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद के इलाकों में गोविंदपुरम का एक्यूआई 40, इंदिरापुरम का 48, लोनी का 95, संजय नगर का 67, वसुंधरा का 65 और वेद विहार-लोनी का एक्यूआई 86 है। एनसीआर में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा और नम रहेगा। हल्की बारिश और बादलों की मौजूदगी के कारण प्रदूषण के कण हवा में नहीं टिक पा रहे हैं, जिससे एक्यूआई ग्रीन जोन में बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें