Rain continued in west Bengal
कोलकाता,। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में आमतौर
पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की
संभावना है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने बताया है कि अधिकतम तापमान 31
डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की
संभावना है।
बीते 24 घंटों में, अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री
सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री
सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था। अधिकतम आर्द्रता 98 फीसदी
और न्यूनतम आर्द्रता 91 फीसगी दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में सुबह 6:30 बजे
तक 47.4 मिमी बारिश हुई, और सुबह 8:30 बजे से अब तक 45.8 मिमी बारिश दर्ज
की गई।
हावड़ा में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और हल्की
बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान
27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
दुर्गापुर में भी अगले 24
घंटों के दौरान आंशिक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की
संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री
सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सिलीगुड़ी में भी अगले 24
घंटों के दौरान बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान
30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
कूचबिहार में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम
तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास
रहेगा। उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी
रहने वाला है।





