मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:32 · नई दिल्ली संस्करण

छात्र आत्महत्या केस में IIT बॉम्बे के प्रोफेसर से 8 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच की जांच जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छात्र आत्महत्या केस में IIT बॉम्बे के प्रोफेसर से 8 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच की जांच जारी

मुंबई। आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की और बयान दर्ज किया।

साहिल के माता-पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि प्रोफेसर डुला ने साहिल को प्रताड़ित किया था। इसी आरोप को लेकर क्राइम ब्रांच ने प्रोफेसर से साहिल की मौत से पहले की घटनाओं और उसके साथ हुई बातचीत से जुड़े सवाल पूछे। पूछताछ के दौरान प्रोफेसर डुला ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच जल्दी ही अब आईआईटी बॉम्बे के निदेशक शिरीष केदारे को समन कर इनका भी बयान दर्ज करेंगी। वहीं, जांच के तहत पुलिस परीक्षा हॉल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि साहिल की मौत से पहले की घटनाओं और उसकी गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी जुटाई जा सके।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने साहिल वाकोडे के माता-पिता और सहपाठियों समेत अब तक 50 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

वहीं, साहिल वाकोडे के माता-पिता पिछले 6 दिन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। साहिल के माता-पिता की मुख्य मांग है कि एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वे प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और आईआईटी बॉम्बे के निदेशक शिरीष केदारे की गिरफ्तारी और अपने बेटे को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक मेरी यह मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इससे पहले पवई पुलिस ने साहिल के पिता रवींद्र की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक के दूसरे साल के छात्र वाकोडे 18 सितंबर की शाम को पवई कैंपस में अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटके पाए गए थे।

यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद हुई थी। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला था कि वाकोडे ने परीक्षा का प्रश्न-पत्र एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। हालांकि, बाद में संस्थान ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

देश

बिहार सरकार के इन दो ऐतिहासिक फैसलों से मची खुशी की लहर, जानिये किसे और कैसे होगा फायदा

बिहार सरकार ने किसानों और युवाओं के विकास के लिए नवादा में नई चीनी मिल और बेगूसराय में नए विश्वविद्यालय की स्थापना का बड़ा फैसला किया है। इस ऐतिहासिक कदम से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और छात्रों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के बेहतर विकल्प मिलेंगे।

राष्ट्रीय सागर डेस्क