मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

रामपुर से दिल्ली तक ED की छापेमारी, आजम खान से जुड़े 10 ठिकाने निशाने पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामपुर से दिल्ली तक ED की छापेमारी, आजम खान से जुड़े 10 ठिकाने निशाने पर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की मुश्किलें कम हाेने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने बुधवार को आजम खान के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। रामपुर से लेकर सहारनपुर और दिल्ली तक 10 ठिकानों पर यह कार्रवाई चल रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई माैलाना माेहम्मद अली जाैहर ट्रस्ट और माेहम्मद अली जाैहर विश्वविद्यालय, रामपुर से जुड़ी मनीलॉड्रिंग मामले की चल रही जांच के सिलसिले में है। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत ईडी की कार्रवाई चल रही है। जांच में काॅन्ट्रैकर्स और ट्रस्ट के बीच पैसे के लेनदेन और अन्य जानकारियां मिली हैं। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि ट्रस्ट काे जाे फंड मिला है वाे वैध है या नहीं। साथ ही इन पैसाें का इस्तेमाल विश्वविद्यालय के काम में किया गया है या कहीं और इसका इस्तेमाल हुआ।

उल्लेखनीय है कि आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट का मुख्यालय लखनऊ में है जिसके मुख्य ट्रस्टी सपा नेता आजम खान ही हैं। उनके अलावा परिवार के कुछ सदस्य और सहयोगी भी ट्रस्ट में शामिल हैं। यह ट्रस्ट रामपुर जिले में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय और एक पब्लिक स्कूल का भी संचालन करता है।

जुलाई, 2026 में रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से विश्वविद्यालय की 40 में से 38 इमारतों को गिराने का आदेश जारी हुआ था। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ और बाद में इस पर अंतरिम रोक लगा दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें