मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

Five people died and one youth was injured in a car-trailer collision in Dausa, Rajasthan.

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Five people died and one youth was injured in a car-trailer collision in Dausa, Rajasthan.

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और दूसरी ओर से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन सीधे डिवाइडर लांघते हुए विपरीत दिशा में पहुंच गया। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सिकंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन चालक का नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रेलर चालक से भी पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

अधिकारियों ने लोगों को हाईवे पर धीमे चलने की सलाह दी है जिससे हादसों को रोका जा सके। हादसे की वजह जानने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, साथ ही घायलों से भी पूछताछ कर पूरे मामले का पता लगाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें