मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी, दिन में गर्मी और रात में ठंडक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी, दिन में गर्मी और रात में ठंडक

जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर की शुरुआत के बावजूद दिन के तापमान में तेज गर्मी का दौर बना हुआ है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दिन के समय गर्मी का असर अधिक देखने को मिल रहा है और कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झुंझुनूं जिले के पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

दूसरी ओर, प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। सीकर, भीलवाड़ा, उदयपुर और नागौर सहित कई शहरों में रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है।

शुक्रवार को सीकर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, कोटा और उदयपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। शनिवार से मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। दिन के समय अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम के इस बदलाव से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात और सुबह के समय कई इलाकों में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें