मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

योगी का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मायावती सरकार में रहे चुके मंत्री मेरठ । मेरठ जिला प्रशासन ने एक मुकदमे में फरार चल रहे उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता हाजी याकूब कुरैशी की 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बुधवार को कुर्क कर ली। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने बताया कि पिछली 31 मार्च को हापुड़ रोड स्थित कुरैशी की फैक्ट्री अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में पुलिस-प्रशासन व कई अन्य विभागों की संयुक्त कार्रवाई में करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का अवैध मांस पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवैध तरीके से मांस की पैकिंग करते 10 कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

इस मुकदमे में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज सहित 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। उन्होंने बताया कि कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा किया गया था, जिसमें आदेश दिया था कि कुरैशी अपने परिवार के साथ अदालत में पेश हो जाएं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि इसी मामले में हाजी याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे फरार हैं। कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन की टीम ने बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कुरैशी की कोठी और फैक्ट्री पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि इस दौरान 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें