मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर से पूर्णिया स्थानांतरित आईजी शिवदीप लांडे का फारबिसगंज में स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। मुजफ्फरपुर से स्थानांतरण के बाद पूर्णिया के आईजी बने शिवदीप वामनराव लांडे का शुक्रवार को फारबिसगंज में स्वागत किया गया।आईजी शिवदीप लांडे पूर्णिया में योगदान देने के बाद पूर्णिया में अधिकारियों से मुलाकात और अपराध को लेकर बातचीत करने के बाद मुजफ्फरपुर में आयोजित फेयरवेल पार्टी में भाग लेने के लिए जा रहे थे।इसी क्रम में फारबिसगंज में फोरलेन सड़क में आईटीआई कॉलेज के पास अपने पुराने परिचितों से मुलाकात की और कई मसलों पर बातचीत की।आईटीआई कॉलेज के पास सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश कन्नौजिया अंशु ने उन्हें फणीश्वरनाथ रेणु रचित ठुमरी पुस्तक भेंट की और अपराध और उसके उन्मूलन को लेकर कई मसलों पर बातचीत की।आईजी शिवदीप लांडे ने मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया और विधि व्यवस्था संधारण सहित अपराध उन्मूलन की दिशा में जनसहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अररिया जिला पूर्व में एसपी के रूप में उनकी कर्मभूमि रही है और अररिया सहित पूरे क्षेत्र में अमन चैन शांति के साथ सामाजिक आपराधिक अपराध पर रोकथाम उनकी प्राथमिकता होगी।उल्लेखनीय हो कि शिवदीप लांडे अररिया में तेरह चौदह साल पहले एसपी रह चुके हैं और उनके कार्यकाल को आज भी लोग याद करते हैं।अपराध और अपराध उन्मूलन को लेकर वे यूथ आइकॉन हैं और सुपर कॉप्स के रूप में जाने जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें