मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार से ईडी कार्यालय पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अवैध खनन, टेंडर मैनेज कर कमाई और मनी लांडरिंग मामले में शुक्रवार को तीसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से ईडी कार्यालय में पूछताछ जा रही है। पिछले दो दिन में ईडी उनसे 18 घंटे पूछताछ कर चुकी है।अबतक की पूछताछ में ईडी ने उनसे परिवारों के सदस्यों के अलावा उनके आय की जानकारी ली थी। साथ ही उनकी आय के विभिन्न स्रोतों के बारे में भी सवाल पूछे थे। अभिषेक प्रसाद के नाम पर 12 से अधिक कंपनियां निबंधित है। इन कंपनियों में अधिकांश अब स्ट्राइक ऑफ की प्रक्रिया में है। इस स्थिति में ईडी की टीम इन कंपनियों और उसमें निवेश के पहलुओं पर पिंटू से पूछताछ की थी। पूर्व में पिंटू एक अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए थे। ईडी ने 26 जुलाई को पिंटू को समन भेजा था।दूसरी ओर मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के करीबी बच्चू यादव को गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को ईडी ऑफिस लाया गया, जहां ईडी अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ईडी ने बच्चू यादव को देर रात गिरफ्तार किया था। अब ईडी को दाहू यादव की तलाश है। बच्चू यादव साहिबगंज जिले के रामपुर करारा गांव का रहने वाला है। उसका साहिबगंज के सकरीगली में अवैध तरीके से क्रशर चलता था, जिसे ईडी ने पिछले दिनों जब्त कर लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें