मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

मानसून सत्र: स्पीकर ने विधायक जीवेश मिश्रा और शैलेंद्र पांडे को सदन से किया बाहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ने विधायक जीवेश मिश्रा और शैलेंद्र पांडे को मार्शल ने सदन से बाहर निकाल दिया। इसके बाद भाजपा के सभी विधायक वेल में आ गए और बाद में विधायक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर बाहर निकल गए।

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही भाजपा ने 10 लाख सरकारी नौकरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में पूछा कि सरकार के 10 लाख नौकरी के वादे का क्या हुआ? समान काम समान वेतन का क्या हुआ? स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष को बात खत्म करने का आदेश दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक फिर से वेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसपर स्पीकर ने सभी को वेल से हटाने का आदेश मार्शल को दिया।स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी को कहा कि वे अपने स्तर से प्रस्ताव दें, इस तरह से सदन नहीं चलेगा। इसपर संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आसन और सदन के प्रति जो विधायक सम्मान नहीं रखते, सरकार चाहती है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके बाद बीजेपी विधायक कुर्सी पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। स्पीकर बार बार बीजेपी विधायकों को चेतावनी देते रहे बावजूद वे हंगामा करते रहे।इसी बीच स्पीकर की नजर हाथ में कागज लेकर हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक शैलेन्द्र पांडे पर पड़ी और स्पीकर ने आदेश दिया कि मार्शल उनकी हाथ से कागज ले लें। इसके बाद बीजेपी विधायक सदन से वाक आउट कर गए। इसपर स्पीकर ने कहा कि आपको जनता से कोई मतलब नहीं है। लोकतंत्र की हत्या करने वाले ये लोग हैं। इसलिए इन लोगों को सदन में रहने और काम करने का कोई हक नहीं है। देश विरोधी-संविधान विरोध हरकत कर रहे हैं। इसलिए बाहर चले गए। जो हंगामा कर रहे हैं, असंसदीय शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें बाहर करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें