मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

नर्मदा में गिरी इंदौर से पुणे जा रही बस, 13 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

15 लोगों को बचाया, बाकी की तलाश जारी

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई है। हादसे में 13 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 15 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस जिले के धामनोद के खलघाट में अनियंत्रित होकर टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिर गई। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। एनजीआरएफ की टीम ने बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। नर्मदा में धारा तेज होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। महिलाओं-बच्चों समेत 50 से अधिक यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। बताया जाता है कि पुल पर दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इंदौर और धार से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है। हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से लगबग 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वह दो जिलों धार और खरगोन की सीमा पर है। इसका आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। हादसे के बाद खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए पशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है बस महाराष्ट्र परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार हुई है। यह बस इंदौर से पुणे जा रही थी। माना जा रहा है कि नर्मदा नदी के पुल पर ब्रेक फेल होने या स्टीयरिंग फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें