मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे से फोन पर की बात, सपरिवार बुलाया पीएम आवास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सामाजिक न्याय की राजनीति के पुरोधा रहे कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारत रत्न देने का फैसला लिया है। इसके बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर बेटे एवं जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर से फोन पर बात कर उन्हें सपरिवार अपने दिल्ली आवास पर आने का निमंत्रण भी दिया है। इस दौरान परिवार वालों ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर बधाई दी।जानकारी के अनुसार रामनाथ ठाकुर से बात करते हुए पीएम ने कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा कि मैं खुद एक पिछड़ा वर्ग का व्यक्ति हूं और उनके योगदान को समझ सकता हूं। कर्पूरी ठाकुर की सामाजिक न्याय की राजनीति से देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सुधार हुआ था।रामनाथ ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी से हमारी फोन पर बात हुई। मैंने सभी वंचित, पीड़ित और शोषित की ओर से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले पर केन्द्र सरकार को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें 26 जनवरी के बाद दिल्ली अपने आवास पर उन्हें बुलाया है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दो दशक से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं। वे केंद्र सरकार को कई बार अनुशंसा भी भेज चुके हैं। नीतीश ने भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें