मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रांची सांसद संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में सांसद ने उन्हें आदिवासी अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही आजादी के अमृत काल में आदिवासी समाज से पहली महिला राष्ट्रपति का निर्वाचन कर देश और दुनिया में आदिवासी समाज का मान बढ़ाने के लिए रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता की तरफ से उनका आभार जताया।अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सांसद ने प्रधानमंत्री को रांची लोकसभा क्षेत्र की वार्षिक पुस्तिका प्रगति 2021-22 भी भेंट की। प्रधानमंत्री को रांची में चल रहे बुक बैंक के विषय में बताया। बुक बैंक की प्रधानमंत्री ने सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बुक बैंक की शुरुआत जरूरतमंदों बच्चों के लिए एक अच्छी शुरुआत है। प्रधानमंत्री ने सांसद को यह निर्देश दिया की बुक बैंक की तर्ज पर रांची में एक तो टॉय बैंक की स्थापना करनी चाहिए ताकि रांची लोकसभा क्षेत्र के बच्चों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खिलौने मिल सके। प्रधानमंत्री ने यह निर्देश दिया कि इन खिलौनों को आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया जाना चाहिए। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे खिलौनों का उपयोग कर सकें। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सांसद को गुजरात में स्थापित किया गया टॉय बैंक के संबंध में जानकारी दी और इसी तर्ज पर काम करने के लिए कहा।सांसद ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह रांची लोकसभा क्षेत्र झारखंड को हमेशा से मिलता रहा है। प्रधानमंत्री ने इस बार भी आशीर्वाद और स्नेह रांची लोकसभा क्षेत्र से पूरे झारखंड को दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें