मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी सिंहभूम में पटाखे की दुकानों में लगी भीषण आग, 15 वाहन जले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड में केरुकोचा हाट में एक पटाखे की दुकान में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग की लपेट में आकर 13 बाइक, एक कार और ऑटो जलकर राख हो गए। हादसा जमुआ पंचायत के चाकुलिया प्रखंड के केरुकोचा साप्ताहिक बाजार में हुआ। घटना के बाद हाट में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझा दिया।बताया जाता है कि श्यामसुंदर थाना क्षेत्र के एनएच- 18 से समीप हर मंगलवार को साप्ताहिक हाट लगाया जाता है लेकिन मकर संक्रांति पर केरुकोचा हाट में शनिवार को हाट लगाया गया था। यहां पटाखों की दुकान भी सजी थी। इसी बीच अचानक पटाखे की दुकान में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई, जो आसपास के दुकानों को भी अपनी लपेट में लेती गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसकी जद में आसपास के दुकानों के अलावा मैदान में खड़े कई बाइक और ऑटो भी आ गई, जो पूरी तरह से जल गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं।मैदान में सिर्फ पटाखा की दुकान सजी थी। एक दर्जन से अधिक पटाखों की दुकान लगाई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पहले एक दुकान में आग लगी। इसके बाद एक-एक करके सभी पटाखों की दुकानों में आग लग गई। घटना के बाद पटाखों के सभी दुकानदार मौके से भाग गए। हाट में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों ने अपनी बाइक और दूसरी गाड़ियां को पटाखे की दुकान के पास पार्क की थी। कई लोगों ने अपने वाहनों को वहां से हटा लिया।श्यामसुंदर थाना के प्रभारी दिलीप विमूल ने बताया कि आग लगने से एक दर्जन से अधिक गाड़ियां जल गई हैं। मकर संक्रांति पर हाट में पटाखे की दुकानें लगाई गई थी। इसकी इजाजत नहीं ली गई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पटाखा दुकानदारों का पता लगाने में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें