मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

पुणे में आपात लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर पेड़ से टकराया, पायलट जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुणे में आपात लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर पेड़ से टकराया, पायलट जख्मी

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे जिले के ग्राम पौंड के पास शनिवार को एक हेलीकॉप्टर आपात लैंडिंग के दौरान बबूल के पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसमें सवार अन्य तीन लोगों को कोई चोट नहीं आई है।पुणे के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पंकज देशमुख ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मुंबई से हैदराबाद जा रहा ग्लोबल हेक्ट्रा कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते ग्राम पौंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में चार लोग सवार थे। मौसम बदलते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन उतरते समय हेलीकॉप्टर बबूल के पेड़ से टकरा गया।देशमुख ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पौंड पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल होने के कारण पायलट आनंद को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलीकॉप्टर में सवार वीर भाटिया, अमरदीप सिंह, एसपी राम को कोई चोट नहीं आई है।हादसे में सुरक्षित बचे यात्रियों ने बताया कि मुंबई के जुहू से हैदराबाद के लिए उडान भरने के बाद भारी बारिश के चलते विजिबिलिटी कम हो गई। नतीजतन उडान भरने मे दिक्कत आने लगी। जिसके चलते पाईलट ने कोंढावले गांव के पास लैंडिंग की असफल कोशिश की। इस के बाद बादल, कोहरा और बारिश के चलते हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें