मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

पटना के मनेर में नाव पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट, चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना! पटना जिले में मनेर के रामपुर घाट पर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक नाव पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

वैशाली में दो लोगों की संदिग्ध मौत

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास चौधरी और सुनील चौधरी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में साढ़ू बताए जा रहे। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छठी का भोज खाने के लिए गए थे। इस दौरान सभी की तबीयत बिगड़ गई।

मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र के गोढाईला गांव में एक विवाहिता का कटा हुआ सिर मिला। मृतका के परिजनों के अनुसार पति ने ही महिला और अपनी एक बेटी की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर थानाक्षेत्र के पोखरिया सरहद गांव से महिला का सिर और उसकी बेटी का शव बरामद किया गया। यह महिला का ससुराल भी था। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें