मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री बैन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर होने वाली मुख्य परेड और इससे पहले फुल ड्रेस रिहर्सल के दिन गाजियाबाद और नोएडा से कोई भी मालवाहक वाहन (भारी/हल्के) दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते रविवार रात आठ बजे से सोमवार दोपहर कार्यक्रम समाप्ति तक गाजियाबाद की सीमा में ही रोका गया। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 23 को फुल ड्रेस रिहर्सल है। 22 जनवरी की रात आठ बजे से 23 जनवरी को दोपहर कार्यक्रम समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। एनएच-नौ यूपी गेट, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, महाराजपुर बार्डर, सीमापुरी बार्डर, तुलसी निकेतन बार्डर, लोनी बॉर्डर, ईडीएम मॉल, सूर्यनगर बार्डर, डीएलएफ बार्डर, सेवाधाम चौकी तिराहा, अंकुर विहार बार्डर और सभापुर तिराहे पर यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। जिससे मालवाहक वाहन दिल्ली की सीमा में प्रवेश न कर सकें। यह डायवर्जन प्लान 25 की रात आठ बजे से 26 जनवरी की दोपहर कार्यक्रम समाप्त होने लागू किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें