मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने हेमंत सोरेन पहुंचे दिल्ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को होने वाली नीति आयोग की सातवीं बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंच गये हैं। सोरेन के दिल्ली दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है। सियासी हलकों में हेमंत के दिल्ली दौरे को झारखंड मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से भी जोड़ा जा रहा है।मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान उनकी मुलाकात कांग्रेस के वरीय नेताओं से भी मिलेंगे। इस दौरान पिछले दिनों कोलकाता में करीब 49 लाख रुपये कैश के साथ कांग्रेस के तीन विधायकों की गिरफ्तारी से उत्पन्न राजनीतिक परिस्थितियों पर विमर्श हो सकता है। साथ ही मंत्रिमंडल में नये चेहरों को मौका दिये जाने की बात भी हो सकती है।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में होनेवाली इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी। बैठक सुबह 9.45 बजे शुरू होगी जो शाम के साढ़े चार बजे तक चलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें