मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सीवान, 12 अगस्त ( हि.स.)।बिहार में रक्षाबंधन उत्सव के दिन ही सीवान के दक्षिणांचल क्षेत्र के आसांव थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली खबर आई है। झरही नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया हैं। घटना आसांव थाना क्षेत्र के कानपाकड़ गांव की है।कानपाकड़ गांव निवासी अशर्फी साह की मां का गुरुवार को देहांत हुआ था जिनका आज प्रथम कर्म हेतु नहाने के लिए घर के सभी लोग झरही नदी पर गए हुए थे। जहां नहाने के क्रम में पैर फिसलने से एक व्यक्ति डूब रहा था। उसको बचाने के क्रम में पांच व्यक्ति डूब गए हैं।मृतकों की पहचान श्रीराम साह के पुत्र 24 वर्षीय पुत्र अजय साह, 22 वर्षीय पुत्र विजय, 16 वर्षीय पुत्र विशाल, जयचंद्र साह के 34 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और बलराम साह के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई हैं। सभी मृतक अशर्फी साह के पोते हैं और आपस में चचेरे भाई हैं।इस दिल दहलाने वाली घटना की सूचना मिलते ही आसांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया हैं। वही घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें