मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में 16 साल की लड़की के साथ कार में गैंगरेप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली । दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके के एक बाजार से 10वीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण करने के बाद महिपालपुर में एक कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना छह जुलाई को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर में एक कार के अंदर हुई। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पुरुष मित्र सहित सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की आयु 23, 25 और 35 वर्ष है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने कहा कि 8 जुलाई को तड़के 4 बजे के आसपास वसंत विहार थाने में एक अस्पताल से फोन आया कि एक छात्रा अपने पिता के साथ आई है, जो आरोप लगा रही है कि तीन लोगों ने उससे छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला परामर्शदाता ने छात्रा से पूछताछ की तो उसने बताया कि छह जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे वसंत विहार बाजार के पास दो लोग उससे मिल, जिन्हें वह जानती थी और उन्होंने उससे अपने साथ आए एक अन्य व्यक्ति की कार में बैठने को कहा। डीसीपी ने कहा चारों महिपालपुर गए, जहां उन्होंने शराब खरीदी और पी। इसके बाद, वे एक सुनसान इलाके में चले गए, जहां छात्रा के पुरुष मित्र ने उसे चूमा, जबकि अन्य दो ने उससे बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि घर लौटने से पहले वे सभी गुरुग्राम चले गए। उन्होने कहा कि छात्रा ने अपने बयान में दावा किया है कि उसके पुरुष मित्र ने कोई अपराध नहीं किया और वह तो उसे बचाने की कोशिश कर रहा था। डीसीपी ने कहा छात्रा की चिकित्सकीय जांच की गई और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम व आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत वसंत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें