मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

Sirsa orders strict monitoring of polluting units

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
Sirsa orders strict monitoring of polluting units

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के कश्मीर गेट स्थित कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने कार्यालय से संबंधित कार्यों और फाइल्स का ब्यौरा लिया और कुछ समस्याएं और तकनीकी खामियां संज्ञान में आने पर उस पर तुरंत एक्शन और सुधार के सख्त निर्देश दिए।मंत्री सिरसा ने एक्स पोस्ट में यह जानकारी साझा की। सिरसा ने सभी विभागों को फील्ड स्तर पर काम में तेजी लाने, कूड़ा प्रबंधन मजबूत करने और प्रदूषण फैलाने वाली इकाई पर सख्त निगरानी रखने के भी आदेश दिए। साथ ही प्रदूषण मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष टीम के गठन और आधुनिक उपकरणों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी आदेश दिए। उन्होंने अन्य एजेंसियों की जवाबदेही तय करने व कार्यों की नियमित समीक्षा का भी निर्देश दिया।मंत्री सिरसा ने बिना पंजीकरण के चल रहे निर्माण और प्रदूषण के अन्य स्रोतों पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। आगामी दिनों में प्रदूषण की रोकथाम की तैयारी को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार वो हर संभव प्रयास कर रही है जिससे दिल्ली की जनता प्रदूषण-मुक्त वातावरण में सांस ले सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें