मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:22 · नई दिल्ली संस्करण

तेलंगाना से कांग्रेस से अभिषेक मनु सिंघवी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेलंगाना से कांग्रेस से अभिषेक मनु सिंघवी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

हैदराबाद। तेलंगाना में राज्यसभा चुनाव में नामांकनपत्र वापस लेने की समय सीमा समाप्त हाेने के कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी काे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।तेलंगाना में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से अभिषेक मनु सिंघवी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पद्मराजन ने नामांकन किया था। विधायकों का समर्थन न होने के कारण पद्मराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया। इस चुनाव में सिंघवी एकमात्र उम्मीदवार थे। मंगलवार को नामांकन वापसी का समय पूरा होने के बादकांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। कांग्रेस के उपाध्यक्ष निरंजन ने उनकी ओर से चुनाव अधिकारी से प्रमाणपत्र हासिल किया।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक सिंघवी लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। वर्ष 2001 से वे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह दो कार्यकाल (2006, 2018) तक राज्यसभा के सदस्य बने रहे। इस साल मार्च में हुए राज्यसभा चुनाव में उन्होंने हिमाचल प्रदेश से चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा के उम्मीदवार से हार गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें