मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

तिरंगा हमारी आन ,बान और शान है : संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तिरंगा हमारी आन ,बान और शान है : संजय सेठ

रांची। हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विगत दो वर्षों से पूरे देश में मनाया जा रहा है। विगत दो वर्षों में जन-जन का अभियान बन चुका है। पूरे देश भर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक एक उत्सव के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है ।केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा तिरंगा हमारी आन ,बान और शान है। तिरंगा को देखकर देश प्रेम जागृत होता है। देश भावना का दिल में ज्वार फूटता है । हमारा तिरंगा त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक है । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के हर घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगे ताकि देश के नागरिको मे राष्ट्रीय एकता और गौरव की अनुभूति हो,। क्योंकि इस तिरंगे के खातिर लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। हमारे वीर योद्धाओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर इस तिरंगे की आन, बान ,और शान, को कायम रखा इसलिए हम सबों का कर्तव्य बनता है कि सभी लोग अपने घरों में व्यावसायिक, स्थलों में अवश्य तिरंगा लगाए और लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें ।इसी को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने आवास पर पत्नी संग एवं रांची महानगर के पदाधिकारी के साथ अपने घर पर तिरंगा लगाया। इस अवसर पर कांके के विधायक समरी लाल, महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू ,महामंत्री बलराम सिंह ,जितेंद्र वर्मा सहित महानगर के सभी पदाधिकारी एवं सभी मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें