sevencybercriminalarestednawadadistricps
नवादा। साइबर अपराधियों के खिलाफ नवादा पुलिस ने शनिवार को फिर बड़ी कार्रवाई की है.7 शातिर साइबर अपराधियों को 10 एंड्रॉयड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है. ये सभी शातिर साइबर जालसाज बगीचे में बैठ कर देश के विभिन्न प्रांत के लोगों से सस्ते दर पर लोन आदि के नाम पर ठगी कर रहे थे. पुलिस ने गुप्त सूचना पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरीडीह, बेलधा और शाहपुर के पार्वती पहाड़ इलाके में छापेमारी की.इसमे कुल 7 साइबर अपराधियों को दबोचा गया।सभी साइबर ठग जिले के सिमरिडीह, शाहपुर और बेलधा गांव के विश्वनाथ प्रसाद, उमेश कुमार ,मोहित कुमार, रविकांत कुमार ,शैलेश कुमार ,ऋषि कुमार और मुरारी कुमार है ।पुलिस ने छापेमारी के क्रम में कुल 10 मोबाइल , 2 फर्जी सिम कार्ड, कई पन्नों का कस्टमर डाटा भी जब्त किया है।





