मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

टीवीएनएल में कोयला स्टॉक खत्म, कभी भी बंद हो जायेगा बिजली उत्पादन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। राज्य सरकार की एकमात्र विद्युत उत्पादक कंपनी टीवीएनएल को सीसीएल ने कोयला आपूर्ति बंद कर दी है। इससे टीवीएनएल के ललपनियां स्थित तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन से कभी भी बिजली उत्पादन ठप हो सकता है।बताया जाता है कि बारिश की वजह से शुक्रवार को आपूर्ति नहीं की गयी है। टीवीएनएल के पास एक दिन का स्टॉक है वह भी समाप्त हो गया है। यदि शनिवार को कोयले की आपूर्ति नहीं हुई तो एक यूनिट को बंद करना पड़ेगा। इसके कारण राज्य में एक बार फिर बिजली संकट गहरा जायेगी।झारखंड में प्रतिदिन की मांग 1600 से 1800 मेगावाटझारखंड में टीवीएनएल के अलावा आधुनिक पावर, इनलैंड पावर और सेंट्रल पूल से बिजली ली जाती है। टीवीएनएल की 210 मेगा वाट की दो यूनिटों की कुल उत्पादन क्षमता 420 मेगावाट है। एक यूनिट से औसतन 170 मेगावाट उत्पादन होता है। झारखंड में प्रतिदिन की मांग 1600 से 1800 मेगावाट की है। टीवीएनएल प्रबंधन द्वारा इस मुद्दे की जानकारी राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग को दी गयी है। इसके बाद ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार ने सीसीएल सीएमडी से बात की, जहां बताया गया कि बारिश की वजह से कोयले के उत्पादन पर असर पड़ा है। इसके कारण आपूर्ति नहीं की गयी है।बताया जाता है कि टीवीएनएल को दोनों यूनिट चलाने के लिए प्रतिदिन तीन से चार रैक कोयले की जरूरत पड़ती है। टीवीएनएल के एमडी अनिल शर्मा ने बताया कि यह सही बात है कि कोयले का स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो गया है। जब तक कोयला नहीं मिलता है तब तक कम से कम एक यूनिट को बंद करना पड़ सकता है। शनिवार को यदि कोयले की आपूर्ति हो गयी तो इस पर पुनर्विचार किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें