मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में कैट का स्थायी बेंच कब बनेगा : हाई कोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में कैट का स्थायी बेंच कब बनेगा : हाई कोर्ट

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) का स्थाई बेंच झारखंड में बनाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई हुई। एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत ने केंद्र सरकार से पूछा कि कैट के स्थाई बेंच के लिए जब झारखंड हाई कोर्ट के बगल में दो एकड़ की जमीन दी गई है तो अब तक उसपर काम क्यों नहीं शुरू हुआ? कैट का स्थाई बेंच झारखंड में कब बनेगा?मामले में कोर्ट को बताया गया कि कैट का सर्किट बेंच झारखंड में होने के कारण केवल वहां पांच दिनों तक मामले की सुनवाई हो पाती है। ऐसे में मुवक्किल एवं वकीलों दोनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कई ट्रिब्यूनल के बेंच पटना एवं कोलकाता में है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के स्थाई बेंच दूसरे राज्य में है, वहीं कैट का स्थाई बेंच पटना में है। झारखंड के लोगों को अपने मामले की सुनवाई के दौरान पटना एवं कोलकाता की दौड़ लगानी पड़ती है।सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने सुझाव दिया कि ओडिशा जैसे अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी सभी ट्रिब्यूनल के स्थाई बेंच बनाया जाना चाहिए। झारखंड में एक ही जगह पर सभी ट्रिब्यूनल को बनाया जाना चाहिए, ताकि वकीलों और मुवाकिलों को काफी राहत मिले। इस पर कोर्ट ने मौखिक कहा कि कई ट्रिब्यूनल का स्थाई बेंच बनने से झारखंड के लोगों को अपने मामले के लिए सुनवाई के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोर्ट ने इस संदर्भ में भी केंद्र सरकार के अधिवक्ता को इंस्ट्रक्शन लेकर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल कर बताने को कहा है कि झारखंड में कैट का स्थाई बेंच कब तक शुरू हो जाएगा? मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें