मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

जेल से बाहर आते ही बरसे पूर्व विधायक अनंत सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेल से बाहर आते ही बरसे पूर्व विधायक अनंत सिंह

पटना। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा कि मेरे साथ क्या सही हुआ था और क्या गलत हुआ था अब कोर्ट ने भी साबित कर दिया। मेरे खिलाफ जिसने काम किया था उसको मालूम चल गया होगा। मुझे कोर्ट और भगवान पर भरोसा था आज दोनों से न्याय मिला है। अब तो हमको पूछना है कि जो मेरे साथ गलत किया उसको सजा मिलना चाहिए ? हम दिल्ली सरकार और बिहार सरकार दोनों से सीबीआई जांच की मांग करेंगे।पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार सुबह रिहाई के बाद पत्रकाराें से बात करते हुए कहा कि समर्थकों का कितना भीड़ है वह आप लोगों को दिख रहा है मुझे इसे बताने की जरूरत नहीं है। जनता का प्यार हमेशा हमारे साथ है और हमेशा हमारे साथ रहेगा जनता ही सब कुछ है मेरे लिए। अब हम जनता के बीच आ गए हैं तो इसके साथ ही रहेंगे। इसके अलावा हमको कहीं मन नहीं लगता है।जेल से रिहाई हाेने से पूर्व से जेल के बाहर सुबह से ही समर्थकों की लाइन लगी रही। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह सीधा अपने पैतृक आवास पहुचें, जहां उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह मोकामा विधानसभा के मोर गांव में माता भगवती का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचें जहां उन्होंने आईपीस अधिकारी लिपि सिंह को लेकर भी बड़ी बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें