मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीणों को मिली राहत, मादा गुलदार पिंजरे में कैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रामीणों को मिली राहत, मादा गुलदार पिंजरे में कैद

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र के खेड़ी जट गाँव के जंगलों में बुधवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक मादा गुलदार (तेंदुआ) कैद हो गई। इससे गुलदार के आतंक से ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे, जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्हें जंगल के पास से गुलदार के गुर्राने और दहाड़ने की आवाजें सुनाई दीं। आवाज़ की दिशा में सावधानीपूर्वक पिंजरे के पास पहुँचने पर उन्होंने देखा कि वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा खाली नहीं है, बल्कि उसके अंदर एक तेंदुआ कैद है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर राकेश कुमार और वन कर्मी राणा प्रताप सहित वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। टीम ने स्थिति का जायजा लिया और गुलदार को पिंजरे समेत सुरक्षित रेंज कार्यालय ले गई।

डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि पिंजरे में कैद वन्यजीव एक मादा गुलदार है। इस गाँव और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी गुलदार देखे जाने और उनके पकड़े जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गुलदार के पकड़े जाने की खबर से पूरे इलाके के किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि पिछले कुछ समय से खेतों की तरफ जाने वाले लोगों काे लगातार अनहोनी का डर सता रहा था। गौरतलब है कि जनपद बिजनौर में पिछले एक हफ्ते में चार गुलदार पिंजरे में कैद हो चुके हैं जबकि गुलदार प्रभावित जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग सौ पिंजरे लगे हुए हैं | वन विभाग अब आगे की आवश्यक कानूनी और वन्यजीव संरक्षण प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें