मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

free trade, india, farming, farmers, article

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
free trade, india, farming, farmers, article

मुक्त

व्यापार को लेकर दबाव का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। इस साल की शुरुआत में

यूरोप में विशाल किसान आंदोलन हुए। 27 यूरोपीय देशों में से 24 किसी न किसी

स्तर पर विरोधों का सामना कर रहे हैं। इन आंदोलनों में फ्री ट्रेड

एग्रीमेंट्स (एफटीए) को ‘उखाड़ फेंकने’ का आह्वान कर रहे थे जिसकी वजह से

यूरोप में भोजन व फल-सब्जियां सस्ते हो गये व घरेलू किसानों की आजीविका

सुरक्षित करना मुश्किल हो रहा था। फ्रांस अकेले अपनी फल और सब्जी की जरूरत

का 71 प्रतिशत आयात करता है। भारत में, किसान आंदोलन 2.0 मुख्य रूप से कृषि

उपज के लिए कानूनन बाध्यकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग कर

रहा है, और इसकी अन्य मांगों में भारत को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ)

से हटने के लिए कहना भी शामिल है।

अमेरिकी वित्त समिति की हालिया

सुनवाई में, सीनेटरों के सवालों का जवाब देते हुए, अमेरिकी व्यापार

प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कैथरीन टाई ने कहा-‘हम कड़ी मेहनत करने वाले अमेरिकी

परिवारों और समुदायों, विशेष रूप से हमारे ग्रामीण समुदायों के लिए बाजार

खोल रहे हैं। बातचीत के माध्यम से, हमारे प्रशासन ने पिछले तीन वर्षों में

नए कृषि बाजारों तक 21 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की पहुंच सुनिश्चित की

है,’ और आगे कहा, ‘इसमें वृद्धिमान बाजार, भारत के साथ 12 टैरिफ श्रेणियां

शामिल हैं जो अमेरिकी निर्यातकों के लिए तरक्की का मौका हैं।’मेहनतकश

अमेरिकी परिवारों और ग्रामीण समुदायों की सुरक्षा को लेकर अमेरिका की रुचि

समझी जा सकती है, लेकिन भूमंडलीकरण के तहत हर देश को उन दसियों हजारों

किसानों की आजीविका की भी रक्षा करनी चाहिए जो दुनिया के किसी और हिस्से

में सस्ते आयातों के चलते तबाह हो जाते हैं।

एक बार जर्मन किसानों

से भी कमोबेश इसी तरह का प्रश्न पूछा गया था, जो दक्षिणी जर्मनी के

लैंड्सफुहल में एक फार्म हाउस में डिनर के दौरान जीएटीटी निर्यातकों के एक

छोटे समूह से मिलने आए थे यह 1990 के दशक के मध्य में किसी समय का वाकया

है। ‘तब खा गया था आप सरप्लस खाद्यान्न का उत्पादन करते हैं जिसके लिए आप

दक्षिण में एक स्थाई बाजार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन शायद आपको इस बात का

अहसास नहीं है कि आप यहां जो सरप्लस अनाज पैदा करेंगे, वह भारत जैसे देशों

में लाखों छोटे और सीमांत किसानों को उनके खेतों से दूर कर देगा। उन

व्यापार वार्ताकारों के उलट, जो नष्ट हो रही कृषि आजीविका के बारे में

दूर-दूर तक चिंतित हुए बिना, आजकल व्यापार वार्ता की अगुवाई करते हैं,

वहां किसानों से जो उत्तरआया था , वह अत्यधिक समर्थन प्रदान करने वाला था।

भारतीय किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा

था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका अधिशेष खाद्यान्न भारत

में आजीविका को नष्ट कर देगा।

अब अमेरिका को भी उस असर का आकलन

करना चाहिये जो बादाम, अखरोट और सेब समेत अन्य चीजों पर प्रतिरोधात्मक आयात

शुल्क वापस लेने के बाद भारत पर पड़ेगा। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, 20

प्रतिशत आयात शुल्क वृद्धि वापस लेने के बाद जब पहली खेप भारत के लिए रवाना

हुई तो सिएटल बंदरगाह पर उत्सव मनाया गया। भारत वाशिंगटन के सेब के लिए

120 मिलियन डॉलर का बाजार प्रदान करता है, जिससे अमेरिका में 68,000 सेब

उत्पादक किसानों को लाभ होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर 2023 में आयात

शुल्क आंशिक रूप से वापस लेने के एक महीने के भीतर 19.5 मिलियन डॉलर मूल्य

के वाशिंगटन सेब भारत भेजे गए।

यूएस कांग्रेस की सुनवाई में एक

सीनेटर को यह कहते हुए उद्धृत किया गया था कि भारतीय गेहूं सब्सिडी कीमतों

को बिगाड़ रही है और इससे अमेरिकी किसानों को नुकसान हो रहा है। एक अन्य

सीनेटर ने चावल सब्सिडी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अगर चावल

सब्सिडी डब्ल्यूटीओ के मापदंडों के भीतर होती, तो इससे अमेरिकी धान किसानों

के लिए 850 मिलियन डॉलर के व्यापार के अवसर खुल जाते। ये सीनेटर भारत में

एमएसपी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं जिसके तहत खासकर पंजाब और हरियाणा में

गेहूं और चावल उत्पादक किसान, उच्च सुनिश्चित कीमतों से लाभान्वित होते

हैं। अमेरिका ने बार-बार कहा है कि भारत किसानों को उत्पाद-विशेष के लिए

समर्थन की 10 प्रतिशत की सीमा से अधिक एमएसपी भुगतान करके डब्ल्यूटीओ की

शर्तों का उल्लंघन करता है।

आश्चर्यजनक तौर पर, ये आक्षेप बार-बार

उस देश द्वारा लगाये जाते हैं जो दुनियाभर के कपास उत्पादकों को हानि

पहुंचाने के लिए अपने देश के कपास उत्पादकों को दी जाने वाली भारी-भरकम

सब्सिडी को बंद करने में विफल रहा हो। अमेरिका द्वारा अपने किसानों को

प्रदान की जाने वाली कपास सब्सिडी का विवादास्पद मुद्दा पश्चिमी अफ्रीका के

देशों और भारत में लाखों कृषकों की आजीविका को खत्म करने के लिए जाना जाता

है, साल 2003 में असफल कैनकन डब्ल्यूटीओ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में एक

प्रमुख मुद्दे के रूप में सामने आने के वक्त से अनसुलझा बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें