खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने राहुल गांधी से की मुलाकात

रांची। खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने बुधवार को संसद भवन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने कालीचरण मुंडा को केंद्रीय मंत्री के खिलाफ चुनाव लड़कर शानदार जीत हासिल करने पर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लगभग दस मिनट तक बातें हुईं।इस दौरान राहुल गांधी ने झारखंड में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली और विधानसभा चुनाव की तैयारियों व स्थिति पर भी बातचीत की। राहुल गांधी ने कालीचरण मुंडा से झारखंड की समस्याओं खासकर झारखंड में आदिवासियों की स्थिति से संबंधित जानकारी ली। कालीचरण मुंडा ने राहुल गांधी से एक बार फिर खूंटी आने का अनुरोध किया।





