मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के हाथरस में रोडवेज बस की टक्कर से मैक्स आटो सवार 15 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में शुक्रवार की देर शाम को आगरा अलीगढ़ बाईपास के मीतई गांव के पास रोडवेज बस और लाेडर टैम्पो की टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई और कुछ लोग घायल हैं। सूचना पर जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए हैं।जानकारी के मुताबिक, चंदपा कोतवाली क्षेत्र के मीतई बाईपास पर अलीगढ़ डिपो की बस ने लोडर मैक्स टैम्पो में टक्कर मार दी। टैम्पो में महिला-पुरूष और बच्चे सवार थे, जो सड़क हादसे का शिकार हो गये। दुर्घटना की जानकारी पर पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, जिलाधिकारी आशीष कुमार, सीओ हिमांशु माथुर सहित पुलिस फोर्स पहुंच गये। पुलिस व फायर ब्रिगेड राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है।मृतकों के परिवारिक रिश्तेदार शान मोहम्मद ने बताया कि मैक्स आटो में सवार सभी लोग आगरा खंदौली के पास सैमरा गांव के रहने वाले हैं। आज मैक्स आटो में सवार 35 लोग हाथरस के सासनी स्थित मुकंदपुर गांव में एक रिश्तेदार के इंतकाल होने पर तेहरवीं में शामिल होने आए थे। वापस जाते समय देर शाम चंदपा के निकट रोडवेज से आटो की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना से सैमरा गांव में मृतकों के परिजनों और गांव में मातम पसर गया है।हाथरस प्रशासन ने रोडवेज बस और मैक्स आटो की भिड़ंत में 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य कराते हुए घायलों को अस्पताल में बेहतर उपचार कराया जा रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दु:ख, अधिकारियों को दिए निर्देशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्हाेंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें