मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

जोमैटो ने चुनिंदा शहरों में अपने प्‍लेटफॉर्म शुल्‍क में किया इजाफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, । ऑनलाइन फूड डिलीवरी मंच जोमैटो लिमिटेड ने

अपने प्‍लेटफॉर्म शुल्‍क में 20 फीसदी का इजाफा किया है। जोमैटो ने राजधानी

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में प्रत्येक ऑर्डर पर लिए जाने वाले शुल्क को

पांच रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया है। हालांकि, स्विगी ने अपने शुल्‍क

में बढ़ोत्तरी को वापस ले लिया है।

खानपान उत्‍पादों की ऑनलाइन मंच

जोमैटो के प्रतिद्वंदी स्विगी ने एक दिन पहले अपने शुल्क में की गई

बढ़ोत्तरी सोमवार को वापस ले ली। कंपनी के एप पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक

अब स्विगी एक ऑर्डर पर पहले की तरह पांच रुपये का प्‍लेटफॉर्म शुल्क ले रही

है। हालांकि, इस बढ़ोत्तरी की वजह के बारे में जोमैटो और स्विगी दोनों ने

कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि दोनों

ही ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनियों ने पिछले साल पहली बार अपने मंच के जरिए

दिए जाने वाले ऑर्डर पर शुल्क लगाया था। पहले यह शुल्क दो रुपये प्रति

ऑर्डर था जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया गया है। दरअसल इस खंड में इन दोनों

कंपनियों का ही दबदबा है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का

शेयर 2.99 फीसदी की तेजी के साथ 229.10 पर बंद हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें