मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

सैंडल उठाकर चलते दिखे जहीर इकबाल, सोनाक्षी ने शेयर किया वीडियो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल से शादी की है। एक तरफ सोशल

मीडिया पर लोग उनकी और जहीर की शादी को लव-जिहाद का नाम दे रहे हैं। दोनों

को जमकर ट्रोल किया गया। दूसरी तरफ वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर

रही हैं। सोनाक्षी ने अपने फैंस के साथ शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की

हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने जहीर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने

सभी का ध्यान खींचा है।

वीडियो क्या है?

सोनाक्षी

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल

मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जहीर एक मॉल में घूमते

नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में सोनाक्षी की सैंडल नजर आ रही हैं। जब वो चल

रहे थे तो पीछे से सोनाक्षी ने उनका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को शेयर

करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन दिया, “जब आप हरे झंडे वाले लड़के से शादी

करते हैं।” सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का ये वीडियो वायरल हो गया है। कई

लोगों ने इस पर कमेंट कर जहीर की तारीफ की है।

सोनाक्षी और जहीर की शादी

सोनाक्षी

और जहीर इकबाल की शादी को अब सात दिन हो गए हैं। दोनों ने शत्रुघ्न के घर

पर रजिस्टर्ड शादी की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त और रिश्तेदार

शामिल हुए। रिसेप्शन में सलमान खान, रवीना टंडन, संगीता बिजलानी, काजोल,

अनिल कपूर, चंकी पांडे और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां पहुंचीं। सोशल

मीडिया पर सोनाक्षी की शादी के कई वीडियो वायरल हुए थे। फैंस ने कमेंट कर

दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें