मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

ऋषभ पंत से मिले युवराज सिंह, कहा- फिर उठेगा ये चैंपियन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऋषभ पंत से मिले युवराज सिंह, कहा- फिर उठेगा ये चैंपियन

ऋषभ पंत से मिले युवराज सिंह, कहा- फिर उठेगा ये चैंपियन

नई दिल्ली, 17 मार्च । भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कैंसर जैसी बिमारी को मात देते हुए खेल के इतिहास में सबसे बड़ी वापसी की है। 2011 विश्व कप के तुरंत बाद, युवराज को कैंसर की बिमारी का पता चला, जिसके लिए उन्होंने भारतीय टीम में वापसी करने से पहले अमेरिका में इलाज कराया।

युवराज को मार्च 2012 में उनकी तीसरी और अंतिम कीमोथेरेपी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उन्हें मीडियास्टिनल सेमिनोमा कैंसर था।

युवराज सिंह ऋषभ पंत से मिलने उनके घर पहुंचे, जो एक भयानक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से चोटिल हो गए थे और अब धीरे-धीरे चोट से उबर रहे हैं। युवराज ने पंत के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में पंत युवराज के साथ बैठे हैं और उनके पैर पर पट्टी चढ़ी हुई है।

युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, "चैंपियन एक बार फिर से उठेगा। मुलाकात बेहतरीन थी। क्या शानदार इंसान है। मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा हूं।' "

पंत ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को अपने रिकवरी की एक झलक दी। पंत ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने स्विमिंग पूल में टहलते हुए अपनी एक वीडियो जारी की और इसे कैप्शन दिया, "छोटी चीजों, बड़ी चीजों और बीच की हर चीज के लिए आभारी हूं।"

पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह डेविड वॉर्नर को उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। अक्षर पटेल वार्नर के डिप्टी होंगे। पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह डेविड वॉर्नर को उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। अक्षर पटेल वार्नर के डिप्टी होंगे।

बता दें कि 30 दिसंबर की तड़के, 25 वर्षीय पंत एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए थे। जब वह अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे, तब उनकी मर्सिडीज कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें