मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:52 · नई दिल्ली संस्करण

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने प.चंपारण के जगदीशपुर थाने में किया सरेंडर,ईओयू को सौपने की हो रही है तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने प.चंपारण के जगदीशपुर थाने में किया सरेंडर,ईओयू को सौपने की हो रही है तैयारी

बेतिया/मोतिहारी,18 मार्च।तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ कथित हिंसा और मारपीट मामले में भ्रामक वीडियो बनाकर प्रसारित करने के मामले में आरोपी बनाए गए यूट्यूबर मनीष कश्यप ने प.चंपारण जिले के जगदीशपुर ओ.पी में सरेंडर कर दिया है।

कोर्ट के आदेश पर मनीष के घर की कुर्की जब्ती भी की गई।मिली जानकारी के अनुसार बेतिया पुलिस मनीष को आर्थिक अपराध इकाई को सौंपने की तैयारी कर रहा है।जिसके बाद ईओयू उनसे पूछताछ करेगी।

कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार सुबह करीब पांच बजे मजिस्ट्रेट के साथ कई थानों की पुलिस मनीष कश्यप के घर बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरी महनवा गांव पहुंची।इस दौरान उनके घर के सामान भी जब्त किए गए।उल्लेखनीय है,कि मनीष पर तमिलनाडु केस के अलावे बेतिया में सात अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 5 मामलों में चार्जशीट दायर किया गया है। मनीष ने पटना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।

जमानत याचिका रद्द कर दिए जाने के बाद वह फरार चल रहे थे।वही उनकी तलाश पुलिस की 6 टीम लगातार कर रही थी,पुलिस दबिश पर मनीष ने जगदीपुर थाने में सुबह 9 बजे के करीब सरेंडर कर दिया।

इसकी पुष्टि करते हुए एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने बताया कि काफी दिनो से फरार चल रहे मनीष कश्यप के घर की कुर्की होने के बाद उसने करीब नौ बजे जगदीशपुर थाने में सरेंडर किया है।जिनसे पूछताछ के बाद ईओयू को सौप दिया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें