मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

बीच-बचाव करने गई पुलिस पर युवकों ने हमला किया, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर,

18 मार्च । कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा बाजार स्थित चौराहे पर

सोमवार की सुबह दो युवक एक राहगीर के साथ मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव करने

गई पुलिस पर युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर

लिया वहीं दूसरा मौके से फरार हो गया।

खैरा चौराहे पर शान्ति

व्यवस्था ड्यूटी में लगे हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव व राजू राम ने एक

राहगीर के साथ मारपीट कर रहे दो युवकों में बीच-बचाव करने लगे। इसी दौरान

युवकों ने पुलिस पर ईट से प्रहार कर दिया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने

बऊ उर्फ विकास यादव पुत्र धनेश्वर यादव निवासी तिलगा थाना राजा तालाब जनपद

वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा युवक आदर्श सिंह उर्फ बाबू शिकरी

मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस विधिक

कार्रवाई कर रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि दोनों

आरोपियों पर पूर्व में भी कछवां थाने पर कई मुकदमें दर्ज हैं। फरार आरोपी

की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें