मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

भूमि विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भूमि विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की चांदा कोतवाली अंतर्गत ढाकापुर गांव में एक युवक की बीती रात मंगलवार गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।मृतक की बहन बबिता ने बताया कि गांव के कुछ युवक रात में भाई राजकुमार को बुलाकर अपने साथ ले गए थे। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में उनके बीच झगड़े की जानकारी मिली। बहन के अनुसार, जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरोपिताें ने भाई राजकुमार का गला दबा रखा था। परिजनों ने किसी तरह भाई को आरोपिताें से छुड़ाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा लेकर गए। वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई शिवकुमार ने बताया कि आरोपिताें के साथ उनका पुराना भूमि विवाद चल रहा है। मृतक की मां सावित्री ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गोदाम पर राशन का सामान उतारने को लेकर पूर्व में हुए विवाद के चलते विपक्षियों ने बेटे को लात-घूंसों से मारा पीट और फिर गला दबाकर जमीन पर पटक दिया। भाई और उसकी पत्नी जब राजकुमार काे बचाने के लिए दौड़े, तो आराेपित उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बचाव के दौरान मृतक राजकुमार की पत्नी को भी पीटने का आरोप है।सीओ लंभुआ ने बताया कि तहरीर के आधार पर राम चन्द्र, श्याम चन्द्र, लक्की यादव और महावीर निवासी दौदापुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवाद काे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें