मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध असलहा से चली गोली युवक को लगी, घायल हालत में लखनऊ रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोंडा। जनपद के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक

युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में अवैध असलहा से हुए फायर के चलते गोली

पेट में जा लगी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक को प्राथमिक

स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए लखनऊ

रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कटरा बाजार थाना के गांव शेरापार के रहने वाले संतोष कुमार गुप्ता (26)

अवैध असलहा हाथ में पकड़े था। इस दौरान असलहा से अचानक फायर हो गया और गोली

संतोष के पेट में जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों के मुताबिक संतोष काफी दिनों से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित चल

रहा है। ऐसे में उसे असलहा से गोली लगने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर

रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आत्महत्या के प्रयास में उसने खुद को

गोली मारी है। वहीं कुछ लोग असलहा साफ करते समय गोली चलने से युवक के घायल

होनी बात कह रहे हैं।

घटना की जानकारी पर पहुंचे कटरा बाजार थाना

प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि संतोष नाम के युवक ने अवैध असलहा

हाथ में लेकर कुछ कर रहा था तभी उससे फायर हो गया और गोली लगने से वह घायल

हो गया। जिसे जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। मामले की

रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें